मेरे बेटे MP, MLA या मंत्री नहीं बनेंगे तो क्या रिक्शा चलाएंगे: यूपी के मंत्री संजय निषाद

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने एक इंटरव्यू में 'परिवारवाद' पर कहा है, "मेरे बेटे एमपी, एमएलए या मंत्री नहीं बनेंगे तो क्या रिक्शा चलाएंगे?" उन्होंने आगे कहा, "अगर हम अपने बच्‍चों को विधायक नहीं बना पाएंगे तो दूसरे के बच्‍चों को क्‍या बनाएंगे।" संजय के बेटे सरवन निषाद बीजेपी विधायक हैं।

Load More