मेरा बेटा आपके मनोरंजन का विषय नहीं है: बेटे का मज़ाक उड़ाने वालों से जसप्रीत बुमराह की पत्नी
स्पोर्ट प्रेज़ेंटर व जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने एमआई-एलएसजी के मैच के दौरान सोशल मीडिया पर उनके बेटे अंगद का मज़ाक उड़ाने वालों की आलोचना की है। संजना ने कहा, "हमारा बेटा आपके मनोरंजन का विषय नहीं है...जसप्रीत और मैं अंगद को सोशल मीडिया से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं क्योंकि इंटरनेट घृणित, घिनौनी जगह है।"