मेरा बेटा खालिस्तान समर्थक नहीं, उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए: अमृतपाल की मां
'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख व खडूर साहिब (पंजाब) से नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने कहा है कि उनका बेटा खालिस्तान समर्थक नहीं है और उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह ने परोल पर जेल से बाहर आने के बाद शुक्रवार को संसद में लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली।