मेरी बेटी ज़हीर के साथ बहुत खुश दिखती है, जोड़ी सलामत रहे: शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा

ऐक्टर-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कहा है, "हर पिता को उस पल का इंतज़ार होता है जब बेटी अपने पसंदीदा जीवनसाथी का हाथ थामती है।" उन्होंने कहा, "मेरी बेटी ज़हीर इकबाल के साथ बहुत खुश दिखती है, उनकी जोड़ी सलामत रहे।" इससे पहले शत्रुघ्न ने कहा था, "बेटी को जीवनसाथी चुनने का हक है।"

Load More