मेरे बेटी-दामाद ने धोखा दिया, उन्हें नदी में फेंक दो: महाराष्ट्र के मंत्री आत्राम
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता धर्मरावबाबा आत्राम ने कहा है कि उनकी बेटी-दामाद ने धोखा दिया और उन्हें प्राणहिता नदी में फेंक दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "शरद पवार गुट के नेता मेरे घर को बांटना चाहते हैं...बेटी को मेरे खिलाफ खड़ा करना चाहते हैं। मेरे दामाद और बेटी पर भरोसा मत करो।"