मेरे बिना कास्ट पूरी नहीं हो सकतीः अक्षय कुमार की पोस्ट पर 'हेरा फेरी 3' को लेकर तबू
ऐक्ट्रेस तबू ने अक्षय कुमार के 'हेरा फेरी' के डायरेक्टर प्रियदर्शन के जन्मदिन पर किए पोस्ट को शेयर कर कहा है, "बेशक...मेरे बिना कास्ट पूरी नहीं हो सकती।" दरअसल, अक्षय की पोस्ट का जवाब देते हुए प्रियदर्शन ने कहा था कि वह 'हेरा फेरी 3' बनाना चाहते हैं। गौरतलब है, 'हेरा फेरी' में तबू का एक महत्तवपूर्ण रोल रहा है।