मेरे बच्चों की फोटो लेने पर मेरा काली का अवतार बाहर आ जाएगा: फैन के सवाल पर प्रीति ज़िंटा
अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने X पर यूज़र्स के सवाल-जवाब सेशन में एक फैन के सवाल 'आपके बारे में फैन्स कौनसी एक चीज़ नहीं जानते?' सवाल का जवाब दिया है। प्रीति ने कहा, "अगर आप मेरे बच्चों की फोटो ले रहे हैं तो मेरा काली का अवतार सामने आएगा वरना मैं बहुत खुशमिज़ाज इंसान हूं।....प्लीज़ बच्चों को अकेला छोड़ दें।"