मेरी बच्ची लड़की है, उसका पालन-पोषण लड़की की तरह हुआ है: लिंग विवाद पर ईमान खलीफ के पिता
अल्जीरिया की बॉक्सर ईमान खलीफ के पिता उमर खलीफ ने लिंग विवाद के बीच अपनी बेटी का बचाव करते हुए दावा किया है कि ईमान खलीफ लड़की है। उमर ने कहा, "मेरी बच्ची लड़की है, उसका पालन-पोषण लड़की की तरह हुआ है। वह मज़बूत लड़की है। मैंने उसकी परवरिश ऐसे कि है कि वह मेहनती और बहादुर बने।"