मेरी बहन पति की साइको हरकतों के चलते अलग रह रही थी: लखनऊ हत्या-सुसाइड कांड पर पत्रकार
लखनऊ में बैंक अफसर दिव्या मिश्रा की बैंककर्मी पति द्वारा हत्या किए जाने पर दिव्या की बहन और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने कहा है कि उनकी बहन अपने पति की साइको हरकतों के चलते अलग रह रही थीं। प्रज्ञा ने कहा, "दिव्या काश के तुम इतनी सीधी नहीं होतीं। काश के हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते।"