मेरी मां श्रीदेवी का निधन लोगों के लिए एंटरटेनमेंट था: जान्हवी कपूर
ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने कहा है कि उनकी मां ऐक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन लोगों के लिए एंटरटेनमेंट बन गया था। बकौल जान्हवी, मीडिया लगातार उनको फॉलो कर रही थी। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म के प्रमोशन के लिए मुस्कुरा देती थी...तो कहा जाता था कि...मैं मां के जाने बाद भी खुश हूं। अगर चुप रहती थी तो बेजान कहा जाता था।"