मेरी मौत के 2 ही कारण हैं- मेरी बीवी व सास, मैं बुज़दिल नहीं: सुसाइड से पहले यूपी का शख्स

आगरा (यूपी) में एक 32 वर्षीय शख्स ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें वह कह रहा है, "मेरी मौत के 2 ही कारण हैं- मेरी बीवी व सास, मेरे मरने के बाद उन्हें छोड़ना मत...मैं बुज़दिल नहीं हूं।" पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

Load More