मेरी राजनीति में कोई रुचि नहीं है: नेपाल की संभावित अंतरिम नेता सुशीला
नेपाल की संभावित अंतरिम नेता सुशीला कार्की ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी राजनीति में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कोई राजनेता नहीं हैं बल्कि एक न्यायधीश हैं। बकौल सुशीला, वह चाहती हैं कि नेपाल में एक निष्पक्ष चुनाव हो और जल्द से जल्द नई सरकार चुनी जाए ताकि वह उसे अपनी ज़िम्मेदारी सौंप सकें।