कौन हैं मुस्कान-रविता को फांसी देने की अनुमति के लिए DM को पत्र लिखने वालीं मीरा राठौर
अखिल भारत हिंदू महासभा की ज़िलाध्यक्ष मीरा राठौर ने मथुरा डीएम को पत्र लिखकर जल्लाद बनने और सौरभ हत्याकांड की दोषी मुस्कान व पति को सांप से कटवाकर मरवाने वाली रविता को फांसी देने की अनुमति मांगी है। इससे पहले राठौर ने ताजमहल में पूजा-अर्चना और महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने की कोशिश को लेकर चर्चा में आई थीं।