मेरे लिए आप गोल्ड मेडलिस्ट हैं: पेरिस ओलंपिक्स में शामिल भारतीय दल से राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पेरिस ओलंपिक्स 2024 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, "पेरिस ओलंपिक्स में उत्कृष्ट प्रयासों और उत्तम प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देती हूं। मेरे लिए आप सभी गोल्ड मेडलिस्ट हैं।" उन्होंने कहा, "आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है।"