मेरे लिए सम्मान की बात है: पेरिस में इंडिया हाउस में परफॉर्म करने को लेकर नीति मोहन
सिंगर नीति मोहन ने इंटरव्यू में पेरिस में इंडिया हाउस में परफॉर्म करने को लेकर कहा है, "ऐसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।" उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ भारतीयों के लिए नहीं बल्कि वहां मौजूद सभी देश के लोगों के लिए गाऊंगी। मैं अपने बैंड के साथ लाइव परफॉर्मेंस के लिए उत्साहित हूं।"