मेरा वज़न 140 किलो था, 20 कदम चलते ही सांस फूलने लगती थी: 55 किलो वज़न घटाने पर राम कपूर
ऐक्टर राम कपूर ने 55-किलोग्राम वज़न घटाने के बाद अपने फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "एक समय मेरा वज़न 140 किलोग्राम था...मैं अस्वस्थ था। सिर्फ 20 कदम चलते ही मेरी सांस फूलने लगती थी। मैं डाइबिटीज़ से पीड़ित था और पैर में तकलीफ थी।" बकौल ऐक्टर, वज़न घटाने के लिए उन्होंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है।