मेरे शरीर की हर हड्डी 2-3 बार टूट चुकी है: ऐक्शन फिल्मों को लेकर सलमान खान
अभिनेता सलमान खान ने ऐक्शन फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा है, "मेरे शरीर की हर हड्डी 2-3 बार टूट चुकी है। हर लिगामेंट 2-3 बार फट चुका है। मुझे तब आराम नहीं मिला।" फिल्म 'सिकंदर' को लेकर उन्होंने कहा, "इस फिल्म में कोई बॉडी शॉट नहीं है। अगर होता तो मैं कुछ हफ्तों में दुबला हो जाता।"