मेरे साथ 11 लोग थे, अब किसी का पता नहीं: उत्तरकाशी हादसे में जीवित बचा शख्स
धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने से मची तबाही में जीवित बचे लाल बाबू शर्मा नामक शख्स ने कहा है कि हादसे के वक्त उनके साथ 11 लोग थे लेकिन अब उनमें से किसी का पता नहीं है। बकौल शर्मा, हादसे के वक्त सभी निर्माण कार्य कर रहे थे। शर्मा ने प्रशासन से लापता लोगों को ढूंढने का आग्रह किया है।