मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ, सभी विकल्प खुले हैं: बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच चंपई
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच कहा है, "मुझे 3 जुलाई को हुई विधायक दल की बैठक का एजेंडा नहीं बताया गया और इस्तीफा मांग लिया गया।" उन्होंने कहा, "अपमानजनक व्यवहार से...मैं आंसुओं को संभालने में लगा था...लेकिन उन्हें कुर्सी से मतलब था। मेरे लिए सभी विकल्प खुले हैं।"