मेरे साथ जानवर जैसा बर्ताव हुआ: दहेज प्रताड़ना की शिकायत में सुसाइड करने वाले इंजीनियर की पत्नी
बेंगलुरु में सुसाइड करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया ने अतुल और उसके परिवार के खिलाफ 2022 में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में निकिता ने कहा था, "मेरे पति...शराब पीकर मुझे पीटते थे और...मेरे साथ जानवर जैसा बर्ताव किया गया था।" अतुल ने सुसाइड से पहले वाले वीडियो में दावों को नकारा था।