मेरे साथ तो कदम-कदम पर चीटिंग हुई: रिलेशनशिप को लेकर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में रिलेशनशिप को लेकर कहा है, "मेरे साथ तो कदम-कदम पर चीटिंग हुई...फिर रोए, इसके बाद गाड़ी पकड़ ली और निकल गए...फिर दिल टूटा और ऐसे करते-करते समझदार हो गए।" शादी के सवाल पर उन्होंने कहा, "शादी नहीं करनी चाहिए। अगर प्यार है तो वह बिना शादी के भी रह सकता है।"