मेरे साथ शराब और सिगरेट पीती है पत्नी, हुक्का पीने से मना किया तो मायके चली गई: यूपी का शख्स
आगरा (यूपी) में पति द्वारा हुक्का पीने से रोके जाने पर एक महिला मायके चली गई और उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवा दी। थाने बुलाए जाने पर उसके पति ने कहा, "मैं और पत्नी साथ अक्सर बैठकर शराब और सिगरेट पीते थे...कुछ दिनों बाद हुक्का पीने से मना करने पर हमारा झगड़ा हुआ और वह छोड़कर चली गई।"