मेरी सभी सर्जरी और कीमोथेरेपी सेशन्स खत्म हो गए हैंः कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर हिना खान
एक कार्यक्रम से बाहर निकलने के बाद ऐक्ट्रेस हिना खान ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर अपटेड दी है। उन्होंने कहा, "मेरी कीमोथेेरेपी और सर्जरीज़ पूरी हो गई हैं। फिलहाल मैं इम्यूनोथेरेपी ले रही हूं।" वीडियो पर उनके कई फैंस ने खुशी ज़ाहिर की है। गौरतलब है कि हिना ने 2024 में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने का खुलासा किया था।