मेरा सम्मान नहीं करते तो खुद बाहर चला जाऊंगा: NEET केस की सुनवाई में CJI के 'डांटने' पर वकील
एनईईटी यूजी 2024 परीक्षा मामले में सुनवाई के दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने एक याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील नरेंद्र हुड्डा को टोकने को लेकर सीनियर एडवोकेट मैथ्यूज़ नेदुम्परा को चेतावनी दी। सीजेआई ने कहा, "बैठ जाइए...वरना आपको अदालत से बाहर निकलवाना पड़ेगा।" इस पर मैथ्यूज़ ने कहा, "अगर आप मेरा सम्मान नहीं कर सकते तो...मैं खुद चला जाऊंगा।"