मेरे सहयोगी दलों से पूछिए कि क्या मैं सीएम के चेहरे के लिए ठीक हूं?: उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की है। इससे पहले ठाकरे ने पत्रकारों से कहा, "अगर मेरे सहयोगियों (महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों) को लगता है कि मैंने उत्कृष्ट काम किया है तो उनसे पूछें कि क्या वे मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं?"