मेरी हत्या की साज़िश और कार जलाने की तैयारी थी: बाराबंकी पथराव पर सांसद चंद्रशेखर आज़ाद
आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने गोंडा (यूपी) के रास्ते में बाराबंकी में रोके जाने, धक्का-मुक्की और पथराव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या की साज़िश रची गई थी। बकौल आज़ाद, लोग बोतल में पेट्रोल-डीज़ल लेकर घूम रहे थे और उनकी कार जलाने की तैयारी थी।