मैरिको के सीईओ सौगात गुप्ता ने मुंबई में खरीदा ₹36.4 करोड़ का अपार्टमेंट
पैराशूट ऑयल बनाने वाली कंपनी मैरिको के एमडी और सीईओ सौगात गुप्ता और उनकी पत्नी रीमा सेन ने वर्ली (मुंबई) में ₹36.4 करोड़ का एक अपार्टमेंट खरीदा है। ज़ैपकी द्वारा एक्सेस किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,872 वर्ग फीट है। वहीं, इसके लिए ₹2.18 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी गई है।