मार्क ज़करबर्ग ने घर के बैकयार्ड में लगाई पत्नी प्रिसिला की बड़ी सी प्रतिमा
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने अपने घर के बैकयार्ड (पीछे स्थित जगह) में पत्नी प्रिसिला चान की बड़ी सी प्रतिमा स्थापित की है। ज़करबर्ग ने प्रतिमा की फोटो व वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "पत्नी की मूर्ति बनाने की रोमन परंपरा को वापस ला रहा।" एक तस्वीर में प्रिसिला अपनी प्रतिमा संग खड़ी दिख रही हैं।