मार्क ज़करबर्ग ने नया मेटा इमेज टूल किया पेश, अपनी AI तस्वीरें कीं शेयर
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने मेटा एआई का एक नया अपडेटेड इमेज टूल पेश किया है जिससे यूज़र्स खुद की एआई जेनरेटेड फोटोज़ बना सकते हैं। ज़करबर्ग ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बता रहे हैं कि इस टूल के ज़रिए कैसे एआई इमेज बना सकते हैं। ज़करबर्ग ने अपनी एआई तस्वीरें भी शेयर की हैं।