मार्क ज़करबर्ग माफी मांगें: पीएम मोदी के वीडियो पर संसदीय समिति
कम्युनिकेशन और आईटी पर बनी संसदीय स्थाई समिति के चेयरमैन निशिकांत दुबे ने फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को हटाए जाने पर कहा है, "इस पर माफीनामा मार्क ज़करबर्ग की तरफ से आना चाहिए।" उन्होंने कहा, "अगर ज़करबर्ग नहीं देते हैं तो सेक्शन 79 के तहत सेफ हार्बर का जो प्रोटेक्शन है, वो वापस ले लिया जाएगा।"