मार्केट में 25 साल बाद गिरावट का सबसे लंबा दौर, 8 हफ्ते में ₹26 लाख करोड़ डूबे
भारतीय शेयर बाज़ार लगातार 8वें हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ जो 25 वर्षों में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। इस दौरान निवेशकों के लगभग ₹26 लाख करोड़ डूब गए। सेंसेक्स और निफ्टी में इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह बढ़ती बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी निवेशकों (FIIs) द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली है।