मार्केट में गिरावट के बीच 5% उछला यह शेयर, क्या रहा कारण?
भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच शुक्रवार को एसपीएमएल इंफ्रा के शेयर में 6% तक की तेज़ी देखी गई और यह ₹290/शेयर के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। दरअसल, कंपनी ने राजस्थान में जल जीवन मिशन के तहत ₹385 करोड़ का ऑर्डर मिलने की घोषणा की है जिसके तहत वॉटर प्रोडक्शन और सप्लाई सिस्टम्स का काम पूरा करना है।