मॉर्कल की नियुक्ति के बीच 'विदेशी कोच पैसे कमाकर भाग जाते हैं' कहते गंभीर का पुराना वीडियो वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह विदेशी कोचों की नियुक्ति की आलोचना करते दिख रहे हैं। यह वीडियो पूर्व दक्षिण अफ्रीकी पेसर मोर्ने मॉर्कल को भारत का गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किए जाने के बाद वायरल हुआ है। गंभीर ने कहा था, "विदेशी कोच...पैसे कमाकर गायब हो जाते हैं।"