मूर्खाधिराज: ट्रंप के 'डेड इंडियन इकोनॉमी' बयान का समर्थन करने वाले राहुल से निशिकांत
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'डेड इंडियन इकोनॉमी' वाले बयान पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के समर्थन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मूर्खाधिराज राहुल गांधी जी...यह है मनमोहन सिंह जी के समय का GDP और हमारे समय का GDP। 2008- 3.1%, 2011- 5.2%, 2012- 5.5%, 2015- 8.0%, 2016- 8.3%, 2021- 9.1%।"