मिर्गी के दौरे काबू करने के लिए ब्रिटेन में छात्र के सिर में लगाया गया 'न्यूरोस्टिम्यूलेटर' डिवाइस
दुनिया में पहली बार मिर्गी के दौरे काबू करने के लिए ब्रिटेन के 13 वर्षीय छात्र के सिर में 'न्यूरोस्टिम्यूलेटर' डिवाइस लगाया गया है। डिवाइस दिमाग में 'इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स' भेजता है और इससे छात्र के दौरे 80% तक कम हुए हैं। 'बीबीसी' के मुताबिक, छात्र को 3 वर्ष की उम्र से रोज़ दो दर्जन से लेकर सैकड़ों दौरे पड़ते थे।