मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली में खुले नाले में गिरे 35 वर्षीय रिक्शा चालक की हुई मौत
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में कथित तौर पर मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद एक रिक्शा चालक खुले नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मृतक की पहचान 35-वर्षीय सोनू के रूप में हुई व उसकी मां ने कहा कि उसके बेटे को मिर्गी के दौरे आते थे।