मारीगोल्ड बिस्किट को हेल्दी समझकर खा रहे हैं तो गलती कर रहे हैं: डॉक्टर
ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने बताया है कि मारीगोल्ड बिस्किट के ₹10 के पैकेट में 50 ग्राम मैदा, 14 ग्राम चीनी, आधा चम्मच पाम ऑयल और मिल्क सॉलिड्स व शुगर सिरप जैसे एडिटिव्स होते हैं। उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह रहा कि इसे मत खाओ…लेकिन अगर आप इसे हेल्दी बिस्किट समझकर खा रहे हो तो आप बिल्कुल गलत हो।"