मार्च 2025 तक 25 लाख टन गेहूं बेचेगा केंद्र, सस्ती हो सकती हैं गेहूं से बनीं चीज़ें
केंद्र सरकार ने खाद्य वस्तुओं की महंगाई कम करने के लिए थोक घरेलू उपभोक्ताओं को मार्च 2025 तक 25 लाख टन गेहूं बेचने की घोषणा की है। बकौल रिपोर्ट्स, सरकार के इस फैसले के बाद गेहूं से बने खाद्य पदार्थ सस्ते हो जाएंगे। गेहूं की बिक्री सरकार की योजना ओएमएसएस के तहत होगी जिसका प्रबंधन भारतीय खाद्य निगम करता है।