मार्च आखिर तक ₹3,000 करोड़ का IPO दाखिल करेगी अर्बन कंपनी

'लाइवमिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, होम सर्विसेज़ स्टार्ट-अप अर्बन कंपनी मार्च-2025 के आखिर तक ₹3,000 करोड़ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने वाली है। इसको लेकर कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली जैसी प्रमुख वित्तीय कंपनियों को अपनी मदद के लिए चुना है। यह कंपनी देश के 30 से ज़्यादा शहरों में काम कर रही है।

Load More