मार्च तिमाही में घाटे में गिरावट के बावजूद OLA इलेक्ट्रिक के शेयर में बिकवाली, 6% टूटा शेयर
मार्च तिमाही में घाटे में गिरावट के बावजूद OLA इलेक्ट्रिक के शेयर में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली और शेयर करीब 6% टूट गया। कंपनी का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर ₹870 करोड़ से घटकर ₹500 करोड़ रह गया, लेकिन रेवेन्यू में 91% की बड़ी गिरावट दर्ज हुई। ब्रोकरेज फर्म्स ने भी शेयर पर सतर्क रुख बनाए रखा है।