मार्च पर निकले किसानों को पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर रोका, दिल्ली कूच करने पर अड़े हैं किसान
पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर कैंप लगाकर बैठे किसानों ने शुक्रवार को दिल्ली कूच शुरू कर दिया जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक दिया। एमएसपी, कर्ज़माफी और पेंशन जैसी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों को हरियाणा सरकार ने मार्च की इजाज़त नहीं दी है। वहीं, अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।