मार्च में 38 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई
भारत में थोक महंगाई मार्च में 2.13% से बढ़कर 38 महीने के उच्च स्तर 3.88% पर पहुंच गई है। 15 अप्रैल को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ी है। फैक्ट्री में बनने वाले सामान भी महंगे हुए। वहीं, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर साल-दर-साल महंगाई दर मार्च में 3.40% रही।