'मनीकंट्रोल' ने असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि मार्च में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) का रेशियो 127.5% के स्तर पर पहुंच गया। (एएमएफआई) के मुताबिक, मार्च 2025 में करीब 51 लाख एसआईपी अकाउंट्स बंद हुए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाज़ार की मौजूदा अस्थिरता इसका बड़ा कारण है।