मार्च में गिरावट के बाद 34.4% चढ़े LIC के शेयर, ब्रोकरेज फर्मों ने दी खरीदने की सलाह
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एलआईसी) के शेयरों में गुरुवार को 2.5% की तेज़ी आई और यह ₹958 के स्तर पर बंद हुए। एलआईसी के शेयर मार्च 2023 से अब तक 34.4% बढ़े हैं। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ ने इसके शेयरों के लिए बाय रेटिंग व ₹1,040 का टारगेट जबकि जियोजित फाइनेंशियल ने बाय रेटिंग और ₹1,088 का टारगेट प्राइस रखा है।