मार्च में महंगाई दर बढ़कर 3.4% होने पर कौनसी प्रमुख चीज़ें सस्ती हुईं और कौनसी महंगी?
भारत की खुदरा महंगाई दर फरवरी के 3.21% से बढ़कर मार्च में 3.40% हो गई। इस दौरान प्याज़, आलू, लहसुन, अरहर की दाल और मटर व चना सस्ते हुए जबकि सोना, चांदी, हीरा व प्लेटिनम से बने आभूषण, गरी (नारियल), टमाटर और गोभी सबसे ज़्यादा महंगे हुए। वहीं, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में तकरीबन 19% की वृद्धि दर्ज की गई।