मार्च से उनकी आवाज़ नहीं सुनी, आंखों की रोशनी हो रही कमज़ोर: पूर्व पाक PM इमरान खान के बेटे
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान ने कहा है कि उनके पिता 1,100 दिनों से जेल में बंद हैं और उन्हें चिकित्सकीय सहायता की ज़रूरत है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मामले में हस्तक्षेप की अपील करते हुए उन्होंने लिखा, "हमने मार्च के बाद से उनकी आवाज़ नहीं सुनी है..उनकी आंखों की रोशनी लगातार कमज़ोर हो रही है।"