यूपी के मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक पर गिरा बिजली का पोल, 13 ट्रेनें डायवर्ट; 3 रद्द
मिर्जापुर (यूपी) में तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से दिल्ली-हावड़ा रूट की डाउन लाइन पर बिजली का खंभा गिर गया। मंगलवार शाम हुई घटना के बाद 13 ट्रेनों का रूट बदला गया और तीन ट्रेनें रद्द कर दी गईं। घटना के चलते डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया, जिससे यात्री सात घंटे तक परेशान रहे।