मैरिज प्रपोज़ल ठुकराने पर ऐक्ट्रेस मालवी को चाकू मारने वाले फिल्ममेकर को हुई 3 साल की जेल
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर ऐक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा को चाकू मारने वाले फिल्ममेकर योगेश महिपाल सिंह को 3 साल जेल की सज़ा हुई है। योगेश ने 26 अक्टूबर 2020 की रात को मुंबई में मालवी के पेट और हाथों पर चाकू से वार किया था। मालवी ने कहा, "आखिरकार राहत मिली...पिछले 4 साल से लड़ रही हूं। बहुत दबाव था।"