मारुति सुज़ुकी ने पहली बार एक कैलेंडर वर्ष में बनाईं 20 लाख कारें
मारुति सुज़ुकी इंडिया ने इस वर्ष 20 लाख कारों का उत्पादन किया है जिसके साथ ही कंपनी ने पहली बार किसी भी कैलेंडर इयर में इतनी कारों का निर्माण किया है। कंपनी ने बताया कि सुज़ुकी मोटर कॉर्प के ग्लोबल पार्टनर्स के बीच की यह पहली कंपनी है जिसने प्रोडक्शन में इस कीर्तिमान को हासिल किया है।