मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पीछे से आकर पकड़ा, की छेड़छाड़; सामने आया यूपी का वीडियो
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ने महिला को पीछे से आकर पकड़ा और छेड़छाड़ की। पुलिस ने कहा कि मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।